Voter ID के लिये कैसे अप्लाई करें? How to apply Voter ID Card?

अगर आप भी 18 वर्ष के हो चुके है तो आप अपना Voter ID कार्ड घर बैठे ही अप्लाई कर सकते है, तो आज इस लेख मे हम आप को पूरा फुल प्रोसेस बताने वाले है, कि आप अपना Voter ID घर बैठे कम्प्यूटर या फिर मोबाइल से कैसे अप्लाई कर पायेगें। तो चलिए शुरू करते है-

Voter ID के लाभ

अगर आपके पास Voter ID कार्ड है तो इस वोटर आईडी से कई लाभ ले सकते है-

  • अगर आप के पास Voter ID कार्ड है तो आप भारत मे उसे दिखा कर वोट डाल सकते है। यानि Voter ID मतलब वोट डालने के पात्र हो।
  • एक तरह से फोटो आईडी के रूप में भी काम आ सकता है।
  • Voter ID कार्ड भारतीय नागरिक होने का सबूत है।
  • Voter ID पहचान का पक्का सबूत माना जाता है।
  • Voter ID से आप आवासीय पते के पहचान के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

Voter ID को अप्लाई करने का आसान तरीका

आप अपने वोटर आईडी को मोबाइल और कम्प्यूटर दोनो से अप्लाई कर सकते है, अधिकतर लोगों के पास मोबाइल ही होता है तो आज मै इस लेख में आपको बताउंगा की आप मोबाइल से अपना Voter ID कार्ड कैसे अप्लाई कर सकते है।

मोबाइल से Voter ID कैसे अप्लाई कर सकते है, आइए जानते हैं-

स्टेप-1 सबसे पहले आपको मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद नीचे दिये गए फोटो की तरह आपको अपनी फोन का स्क्रीन दिखाई देखी।

स्टेप-3 उसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर और कैप्चा भर के रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक कर देना है। उसके बाद जो आपने मोबाइल नम्बर भरा था अभी उसी मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी जायेगा उस ओटीपी को भर कर Verify & Login पर क्लिक कर देना है। उसके बाद फिर से आपके सामने वही स्क्रीन देखने का मिलेगा आपको Fill Form 6 पर क्लिक कर देना है। उसके बाद आपके सामने जैसे नीचे दिख रहा होगा उस तरह का Form 6 खुलकर आ जायेगा, उसके बाद आपको स्टेप बाय स्टेप अपना सारा विवरण भर लेना है।

स्टेप-4 जैसे ही आप अपना सारा विवरण भर लेते है उसके बाद आपके सामने का बटन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है। जब आप उस पर क्लिक कर लेगे, तो आपके सामने आपका पूरा विवरण देखने का मिल जायेगा, जिसके बाद आपको एक बाद फिर से पूरा विवरण चेक कर लेना है। अगर आपने कुछ भी गलत फॉर्म भर दिया है तो आपको नीचे एक Keep Editing का बटन मिल जायेगा उस पर क्ल्कि करके आप अपने उस विवरण को सही कर सकते है। और अगर आपने एक दम सही अपना विवरण भरा है तो आपको eSign & Submit पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-5 उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। आपकों इस पेज पर अपना आधार नम्बर डालकर ई-केवाईसी करना होगा। इसके लिये यहां पर आपको अपना आधार नम्बर डालकर गेट ओटीपी पर क्ल्कि करना है और उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी जायेगा उस ओटीपी को डालकर आपको वेरिफाई पर क्लिक कर देना ।

उसके बाद आपको यहां पर एक Reference नम्बर मिल जायेगा। जिसकों इस्तेमाल करके आप अपना स्टेट्स भी चेक कर सकतें है।

तो इस तरह से आप अपना या किसी का भी Voter ID आसानी से अप्लाई कर सकते है

6 thoughts on “Voter ID के लिये कैसे अप्लाई करें? How to apply Voter ID Card?”

  1. Pingback: How to download Voter ID card 2026 (वोटर आईडी कार्ड कैसे डाउनलोड करें) - MUKHYA UPDATE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top