अगर आपका का भी Voter ID card कहीं खो गया है, या फिर खराब हो गया है, तो इसके लिये सरकार ने ऑनलाइन सुविधा दी जिसका इस्तेमाल करके आप अपना वोटर आईडी कार्ड घर बैठे ही अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते है। तो इस लेख में हम आपको बताइएगें कि आप अपना Voter ID card कैसे डाउनलोड कर सकते है?

वोटर कार्ड क्या है?
वोटर कार्ड भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया एक पहचान का पत्र है। वोटर कार्ड को EPIC (Electors Photo Identity Card) भी कहा जाता है।
Voter ID Card को किस-किस काम के लिये उपयोग किया जा सकता है।
Voter ID Card को भारत में कई तरीके से उपयोग किया जाता है। इसका मुख्य उपयोग भारत में मतदान करने के लिये किया जाता है और भी इसके कई उपयोग है, जैसे पहचान प्रमाण पत्र के रूप में, पते के प्रमाण पत्र के रूप में, तथा सरकारी योजनओं में भी इसका उपयोग किया जाता है।
e-EPIC वोटर कार्ड क्या है?
e-EPIC वोटर कार्ड फिजिकल Voter ID Card के तरह ही मान्य होता है। इसे आप वोटर आईडी के ऑफिसियल पोर्टल से डायरेक्ट पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते है।
कौन-कौन वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकता है?
अब सवाल उठता है कि आखित कौन-कौन वोटर आईडी को डाउनलोड कर सकता है। तो चलिये बताते है कि वोटर आईडी कौन कौन डाउनलोड कर सकता है। वोटर आईडी वो लोग डाउनलोड कर सकते है जिनका नाम वोटर लिस्ट में है। आपके पास EPIC नम्बर होना चाहिए और आपका मोबाइल नम्बर आपके वोटर आईडी से रजिस्टर्ड होना चाहिए तभी आप अपना वोटर आईडी को अपने मोबाइस से डाउनलोड कर सकते है।
वोटर आईडी कितने तरीके से डाउनलोड कर सकते है?
Voter ID Card आप तीन तरीको डाउनलोड कर सकते है। जैसे NVSP पोर्टल से, Voter Helpline App से और Digilocker से।
आइए इन तरीको की विस्तृत प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप जानते है-vk
NVSP पोर्टल से कैसे डाउनलोड करे?
- सबसे पहले NVSP की आधिकारिक वेबसाइट खोले।

- उसके बाद अपना मोबाइल नम्बर और कैप्चा डाले और रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें। उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी जायेगा वो ओटीपी भर कर लॉगिन पर क्ल्कि कर देना है।
- जब आप लॉगिन हो जायेंगे तब आप नीचे दिये गई फोटो के जैसे आपका स्क्रीन दिखाई देखा। वहां पर आपके नीचे दाहिने कोने में एक आप्शन E-EPIC Download देखने को मिल जायेगा। उस पर आपकों क्लिक कर देना है।

- जब आप उस ऑप्शन पर क्लिक कर देगें तो आपको नीचे दी गई फोटो के जैसा आपका स्क्रीन देखने को मिल जायेगा। यहा पर आप अपना वोटर आईडी कार्ड का नम्बर लिखना है और फिर अपने राज्य का चयन करना है। उसके बाद सर्च पर क्लिक कर देना है।

- जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे। वैसे ही अगली जो स्क्रीन है वो आपके डेटा को दिखाते हुए खुल जायेगी। वहां पर आपका नाम, पिता का नाम और वोटर आईडी नम्बर सब कुछ देखने को मिल जायेगा। अब आपको सबसे नीचे का आप्सन देखने का मिल जायेगा वहा पर आप क्लिक करेंगे।

- उसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी जायेगा उस ओटीपी को आपको भरकर सबमित पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप ओटीपी को वेरिफाई करेंगे तुरन्त आपके सामने Voter ID Card डाउनलोड करने का आप्शन मिल जायेगा। उस पर क्लिक करके आप अपना वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते है।

तो इस तरह ही आप अपना वोटर आईडी घर बैठे मोबाइल से ही डाउनलोड कर सकते है। इसी तरह और भी जो ऑप्शन हैं उन ऑप्शन से भी अपना वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते है। बस इतना हो सकता है कि कुल ऑप्शन अलग हो लेकिन विवरण सारा यही रहेगा ।
क्या बिना मोबाइल नम्बर के अपना वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते है?
नही, क्योकि ओटीपी के लिए मोबाइल नम्बर की जरूरत होती है।
Voter ID Card कितनी बार डाउनलोड कर सकते है?
डाउनलोड करने की कोई लिमिट नहीं है।
क्या डाउनलोड किया गया E-EPIC कार्ड सब जगह मान्य होगा।
हां, यह कार्ड भी सब जगह मान्य होगा।