Office Clerk Vacancy 2026 | Sewayojan UP Job

सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश के माध्यम से Office Clerk पद पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती आउटसोर्सिंग के तहत की जा रही है, जिसमें योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत Office Clerk पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती Om Security कंपनी द्वारा कराई जा रही है और और चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग बांदा जिले में की जाएगी।

इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे – योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Office Clerk

Office Clerk भर्ती 2026 – पूरी जानकारी

श्रेणीविवरण
भर्ती माध्यमसेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश
कंपनी का नामOm Security
पद का नामOffice Clerk
कार्य स्थलबांदा, उत्तर प्रदेश
भर्ती प्रकारथर्ड पार्टी (Outsourcing)
आवेदन शुरू तिथि23 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मार्च 2026
शैक्षिक योग्यता12वीं / Graduation
अनिवार्य कोर्सCCC (Computer Course)
आवश्यक स्किलहिंदी टाइपिंग 25 WPM, इंग्लिश 30 WPM
अनुभवआवश्यक नहीं
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु45 वर्ष
वेतन (Salary)₹15,495 प्रति माह
वेतन रेंज₹10,001 – ₹20,000
चयन प्रक्रियाइंटरव्यू के आधार पर
आवेदन मोडऑनलाइन
जरूरी दस्तावेजशैक्षिक प्रमाण पत्र, CCC, ID Proof, फोटो

महत्वपूर्ण तिथियां

जो भी आवेदक इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, वो दिनांक 31 मार्च 2026 से पहले ही आवेदन कर लें, क्योंकि इस पद के लिए दिनांक 23 मार्च से आवेदन शुरू हो जाएंगे, जो 31 मार्च तक किए जाएंगे।

  • आवेदन शुरू करने की तिथि – 23 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 31 मार्च 2026

सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करे। तिथि समाप्त हो जाने के बाद आवेदन स्वीकार न

शैक्षिक योग्यता

यह भर्ती खासकर उन आवेदकों के लिए है, जिनको कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान है, इस लिए आवेदक के पास कम से कम किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 12 के साथ CCC में उत्तीर्ण होना जरूरी है।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास
  • साथ में CCC (Computer Course) अनिवार्य

आवश्यक स्किल

अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है तो आपके पास कुछ जरूरी स्किल भी होनी चाहिए। जो नीचे निम्नवत है –

  • हिंदी टाइपिंग स्पीड: कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट
  • इंग्लिश टाइपिंग स्पीड: कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट
  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान

अगर आपके पास ये सभी स्किल है तो आपके चयन की संभावना बढ़ जाती है।

Office Clerk की सैलरी (वेतन)

इस पद पर चयनित उम्मीदवार के 15495 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे, जो आउटसोर्सिंग जॉब के हिसाब से काफी अच्छी सैलरी मानी जाती है।

  • मासिक वेतन: ₹15,495
  • सैलरी रेंज: ₹10,001 – ₹20,000

आयु सीमा

इस पद पर आवेदन करने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 45 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिल सकती है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया बहुत आसान रखी गई है:

कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के समय आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

जरूरी दस्तावेज

इंटरव्यू के समय निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना जरूरी है:

सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र (Original + Photocopy)

CCC सर्टिफिकेट

पहचान पत्र (Aadhaar आदि)

2 पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आप सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया:

  • सेवायोजन की वेबसाइट पर जाएं
  • लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें
  • प्रोफाइल अपडेट करें
  • संबंधित भर्ती को खोजें
  • Apply बटन पर क्लिक करें

Office Clerk भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम योग्यता में अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं। अगर आपके पास कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग स्किल है, तो आपको जरूर आवेदन करना चाहिए।

Disclaimer

यह जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सरल भाषा में दी गई है। आवेदन करने से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी अवश्य जांच लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top