UP Scholarship 2025-26 का स्टेटस कैसे चेक करें। (How to check UP Scholarship 2025-26 status)

अगर आपने भी अपना UP Scholarship 2025-26 का फॉर्म भरा है तो आप भी इन्तजार कर रहें होगे कि हमारा UP Scholarship 2025-26 का पैसा कब आयेगा लेकिन उससे पहले आपकों चेक करना है कि आपका का स्टेटस क्या है?

अगर आपके फॉर्म में कुछ भी प्रोबलम है तो आपका पैसा आपको नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आपके आवेदन में कोई भी प्रोबलम है तो आप इसे घर बैठे ही चेक कर सकते है और उसे समय रहते सही कर सकते है। तो आज हम इसे के बारे में जानेंगे कि आप अपना UP Scholarship 2025-26 का स्टेटस कैसे चेक करें।

तो हमारे इस लेख शुरू से लेकर अन्त तक जरूर पढे़ और उसे फॉलो करे तभी आप अपना UP Scholarship 2025-26 का स्टेटस आसानी से चेक कर पायेगें। तो चलिये शुरू करते है।

UP Scholarship 2025-26 का स्टेटस देखने के लिये आवश्यक जानकारी

अगर आपको UP Scholarship 2025-26 का स्टेटस चेक करना है तो आपके पास निम्न जानकारियां होना जरूरी है तभी आप अपना स्टेटस आसानी से चेक कर पायेगे-

  1. UP Scholarship 2025-26 का रजिस्ट्रेशन नम्बर
  2. जन्मतिथि
  3. ओटीआर नम्बर
  4. पासवर्ड

अगर आपके पास इतने चीजों का विवरण है तो आप बड़ी आसानी से ही अपना UP Scholarship 2025-26 का स्टेटस देख सकते है।

UP Scholarship 2025-26 का स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

अगर आप नीचे दिये गए चरणों का पालन स्टेप बाय स्टेप करते है। तो आप आसानी से अपना UP scholarship 25-2026 का स्टेटस देख पायेंगे। तो चलिये शुरू करते हैं-

चरण-1

सबसे पहले आपको UP Scholarship 2025-26 की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाना है। डायरेक्ट वेब साइट पर जाने के लिये यहां क्लिक करें। उसके बाद नीचे दिये गए फोटो के जैसा आपका स्क्रीन देखने को मिल जायेगा।

चरण-2

उसके बाद आपको नीचे लॉगिन के सेक्शन में आ जाना है वहां पर आपको एक ऑप्सन Students का देखने का मिल जायेगा। उसी Students के ऑप्शन पर आपकों क्लिक कर देना है।

चरण-3

उसके बाद आपके सामने तीन आप्शन रजिस्ट्रेशन, नवीन लॉगिन और नवीनीकरण लॉगिन देखने को मिल जायेंगे।

यहां पर आपको स्टेटस देखने के लिये रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन से कोई मतलब नहीं है। यहां पर आपको नवीन लॉगिन और नवीनीकरण लॉगिन आप्शन से ही मतलब रहेगा।

अगर आप नवीन यानी फ्रेस स्टूडेन्ट है यानि आपने अपना आवेदन पहली बार किया है तो आप नवीन वाले सेक्शन से ऑप्सन को चुनना होगा। और अगर आपने इससे पहले आवेदन किया था और इस बार आपने रिन्यूवल कराया है तो आपको नवीनीकरण लॉगिन पर क्लिक करना है।

अब इन दोनो आप्शन में भी 04-04 ऑप्शन देखने को मिल जायेगे। जिसमे हर ऑप्शन का अलग-अलग मतलब है तो चालिये जान लेते है कि इन ऑप्शन्स का क्या मतलब है और कब किसको सलेक्ट करना है।

  1. प्री-मैट्रिक छात्र (Prematric Students) = 9th & 10th वाले
  2. पोस्ट-मैट्रिक छात्र (Postmatric Students) = 11th & 12th वाले
  3. पोस्ट-मैट्रिक (इ्ण्टरमीडियट के अलावा) छात्र (Postmatric other than Students)=11th & 12th के ऊपर की कक्षा के छात्र
  4. पोस्ट-मैट्रिक अन्य राज्य के छात्र (Postmatric other state Students) = जो उत्तर प्रदेश के अलावा किसी अन्य राज्य में पढ़ाई कर रहा हो।

तो इस प्रकार आप जो भी छात्र है, उस हिसाब से अपना सेलेक्शन कर लेना और आगे का प्रोसेस सभी में समान ही रहेगा। तो चलिये अब आगे बढ़ते है।

चरण-4

उसके बाद आपको नीचे दी गई फोटो के जैसे आपकी स्क्रीन देखने को मिल जायेगी। यहां पर आपको अपना सारा विवरण भर लेना है। जो जिस कॉलम में मांगा जा रहा है। उसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है।

चरण-5

उसके बाद आप अपने लॉगिन पोर्टल पर लॉगिन हो जाओंगे तो आपके सामने कुछ इस नीचे दी गई फोटो के जैसे आपकी स्क्रीन दिख जायेगी।

चरण-6

उसके बाद जब आप थोड़ा सा नीचे आयेंगे तो बाये साइड मे एक बटन देखने को मिल जायेगा जिसपे आपको चेक करेन्ट स्टेटस लिखा हुआ मिल जायेगा उसी पर आपको क्लिक कर देना है।

चरण-7

उसके बाद आपका स्टेटस आपके सामने खुलकर आ जायेगा। तो इस तरह से ही आप किसी और का भी स्टेटस चेक कर सकते है।

UP Scholarship 2025-26 का स्टेटस चेक करना बहुत जरूरी होता है जितना महत्वपूर्ण आपका आवेदन करना है उतना ही महत्वपूर्ण आपको समय-समय पर स्टेटस चेक करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top