Ayodhya Outsourcing Job 2026: MTS से लेकर Specialist तक की भर्ती, जानें पूरी डिटेल Last Date Ended

अगर आप अयोध्या में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो Ayodhya Outsourcing Job 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। महिला कल्याण विभाग, अयोध्या (UP) के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में MTS से लेकर Specialist तक के पद पर आवेदन कर सकते है। इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी सरल भाषा में देंगे।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

  • विभाग: महिला कल्याण विभाग, अयोध्या (UP)
  • भर्ती प्रकार: आउटसोर्सिंग (Third Party)
  • संस्था का नाम: Mahaveer Construction (आउटसोर्सिंग एजेंसी)
  • कार्य स्थान: अयोध्या, उत्तर प्रदेश
  • आवेदन माध्यम: सेवायोजन पोर्टल (Sewayojan Portal)

यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है।

यह भी देखें- Jhansi Educator Bharti 2026: 90 पदों पर भर्ती, Freshers भी करें आवेदन

पदों का विवरण

पद का नाम (Post)शैक्षणिक योग्यता (Qualification)वेतन (Salary)अनुभव (Experience)
Multi Tasking Staff (MTS)हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण₹11,000/-आवश्यक नहीं
Data Entry Operator (DEO)स्नातक (B.A. Statistics / Social Work)₹20,000/-3 वर्ष (NGO / Social)
Gender Specialistस्नातक (B.A. Social Work)₹24,250/-3 वर्ष (NGO / Social)
Financial Literacy Specialistपरास्नातक (M.A. Social Science / Life Science)₹35,000/-3 वर्ष (NGO / Social)

शैक्षणिक योग्यता (Qualification)

Ayodhya Outsourcing Job 2026 में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है:

पद का नाम (Post)आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
Multi Tasking Staff (MTS)हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण
Data Entry Operator (DEO)स्नातक (B.A. Statistics / Social Work)
Gender Specialistस्नातक (B.A. Social Work)
Financial Literacy Specialistपरास्नातक (M.A. Social Science / Life Science)

कंप्यूटर ज्ञान और सोशल सेक्टर का अनुभव कई पदों में महत्वपूर्ण है।

वेतन (Salary Structure)

इस भर्ती में वेतन पद के अनुसार तय किया गया है:

पद का नामसैलरी
MTS₹11,000/-
DEO₹20,000/-
Gender Specialist₹24,250/-
Financial Literacy Specialist₹35,000/-

यह सैलरी फिक्स होती है और इसमें सरकारी नौकरी जैसी अतिरिक्त सुविधाएं नहीं मिलतीं।

आयु सीमा (Age Limit)

  • MTS पद के लिए: 18 से 40 वर्ष
  • अन्य पदों के लिए: 21 से 50 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है।

इस पोस्ट के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती में निम्न वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:

  • पुरुष और महिला दोनों
  • दिव्यांग उम्मीदवार
  • भूतपूर्व सैनिक
  • खिलाड़ी

सभी वर्गो के उम्मीदवार को इस पोस्ट में समान अवसर दिए गए है।

उत्तर प्रदेश की अन्य आउटसोर्सिंग जॉब के लिये यहां क्लिक करें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Ayodhya Outsourcing Job 2026 में चयन प्रक्रिया सरल रखी गई है:

  1. ऑनलाइन आवेदन (Sewayojan Portal)
  2. शॉर्टलिस्टिंग
  3. इंटरव्यू / स्किल टेस्ट
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी, जिससे चयन प्रक्रिया आसान हो जाती है।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:

  • आधार कार्ड।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • कंप्यूटर सर्टिफिकेट।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Ayodhya Outsourcing Job 2026 के लिए आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सेवायोजन पोर्टल पर जाएं।
  2. अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।
  3. संबंधित भर्ती को खोजें।
  4. सम्बन्धित भर्ती के नीचे दिए गए ‘‘आवेदन करे’’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  5. उसके बाद इस भर्ती में आपका आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।

Note- आवेदन करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

महत्वपूर्ण बातें (Important Points)

  • यह भर्ती थर्ड पार्टी (Outsourcing) के माध्यम से की जा रही है
  • यह नौकरी स्थायी (Permanent) नहीं है
  • प्रत्येक पद के लिए केवल 1 रिक्ति हो सकती है
  • समय सीमा से पहले आवेदन करना जरूरी है

Ayodhya Outsourcing Job 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं। खासकर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए MTS पद एक अच्छा विकल्प है, वहीं ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार Specialist पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि यह नौकरी स्थायी नहीं है, लेकिन अनुभव और आय के लिए यह एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। अगर आप योग्य हैं, तो बिना देर किए आवेदन जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top